इस्लाम और सभ्यता
Islam And Civilization
"क्या आप चाहते हैं कि हम उस दौर में वापस चले जाएँ जब लोग एक हज़ार साल पहले तंबुओं में रहते थे? इस्लाम उन जंगली और अक्खड़ बद्दुओं के लिए तो ठीक था, क्योंकि वह इतना सरल था कि उन्हें आकर्षित और प्रभावित कर सके। लेकिन क्या ईश्वर की धारणा पर आधारित कोई सभ्यता आज की दुनिया में किसी काम की होगी, सुपरसोनिक विमानों, हाइड्रोजन बमों और सिनेमा के इस युग में? वह आज की उन्नत सभ्यता के साथ क़दम नहीं मिला सकती, क्योंकि वह जड़ है। इसलिए अगर हमें दुनिया की बाक़ी क़ौमों की तरह सचमुच सभ्य और उन्नत बनना है, तो इसे झटक देने के सिवा हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है।"
“Do you want us to go back to the age when people lived in tents -a thousand years ago? Islam was all right for those savage and uncouth Bedouins of the desert, for it was simple enough to appeal to and attract them. But will a civilization based on the concept of God be of any use in the world of today, the age of supersonic planes, hydrogen bombs and movie cinemas. It cannot keep up pace with the advanced civilization of today, for it is static and, therefore, we have no other course but to shake it off if we are to become truly civilized and advanced like the rest of the world".
मुझे उन संदेहों की याद तब आई जब कुछ समय पहले मेरी मुलाकात एक "पढ़े-लिखे" अंग्रेज़ से हुई, जो पिछले दो साल से मिस्र में तैनात था।1