यक़ीन इंस्टिट्यूट के बारे में
About Yaqeen Institute
इस्लाम की एक सदियों पुरानी परंपरा है जो अपने अनुयायियों को उसके सिद्धांतों में विश्वास के आधार पर मानवता के लिए योगदान देने की प्रेरणा देती आई है।
Islam has a centuries-long tradition of inspiring its adherents to contribute to humanity based on conviction in its tenets.
पिछली पीढ़ियों के मुसलमान चिकित्सा, दर्शनशास्त्र, वास्तुकला और शासन-व्यवस्था, इन सहित अन्य कई क्षेत्रों में योगदान देने में अग्रणी थे। हम एक संस्थान हैं जिसका उद्देश्य उस परंपरा को फिर से जीवित करना है।
Previous generations of Muslims were on the forefront of contributing to medicine, philosophy, architecture, and governance, among other areas. We are an institute aiming to rekindle this tradition.
लगातार इस्लाम की नकारात्मक छवि प्रस्तुत किए जाने ने मुसलमानों को रक्षात्मक स्थिति में डाल दिया है, जहाँ उन्हें लगातार अपनी आस्थाओं को सही ठहराना पड़ता है, और साथ ही ऐसे माहौल में उत्पन्न होने वाले स्वाभाविक संदेहों और असुरक्षाओं से भी जूझना पड़ता है। इसलिए युवा मुसलमानों को बौद्धिक रूप से सुसज्जित और आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ किया जाना चाहिए, ताकि वे इस्लाम के विरुद्ध नियमित रूप से लगाए जाने वाले संदेह उत्पन्न करने वाले आरोपों के प्रभाव का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
Constant negative portrayals of Islam have put Muslims in a defensive position in which they constantly have to justify their convictions, while fighting off the natural doubts and insecurities that arise in such a climate. As such, young Muslims should be intellectually equipped and spiritually anchored in a way that empowers them to deal with the onslaught of doubt-inducing claims routinely leveled against Islam.
हम वर्तमान चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहते हैं, उन सभी विषयों पर जो युवा मुसलमानों के दिलों और दिमाग़ में विश्वास (यक़ीन) स्थापित करने से संबंधित हैं। यह संस्थान उन विषयों के बारे में एक भरोसेमंद स्रोत बनना चाहता है, जिसके लिए वह सुव्यवस्थित शोध पर आधारित इस्लामी सामग्री तैयार करता है और उसे लेख, इन्फ़ोग्राफ़िक्स, एनिमेशन, वीडियो और अत्याधुनिक तकनीक सहित विभिन्न प्रारूपों में प्रसारित करता है। यह सामग्री सावधानीपूर्वक पाठ्यक्रमों (करिकुलम) में संकलित की जाती है, ताकि विभिन्न शिक्षक और समुदाय के नेता इसका उपयोग कर सकें और युवा मुसलमानों को उनके धर्म में मज़बूती से जमाए रख सकें तथा उन्हें समाज में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार कर सकें।
We aim to actively participate in the current discourse touching on all topics that are related to establishing conviction in the hearts and minds of young Muslims. The institute aims to be the trusted source regarding these topics by generating well-researched Islamic content that is disseminated through various formats including articles, infographics, animations, videos, and cutting-edge technology. This content is also carefully assembled into curricula that can be used by various educators and community leaders to help anchor young Muslims in their faith and produce thoughtful societal contributions.
यह संस्थान एक गैर-लाभकारी शोध पहल है जो अपनी सारी सामग्री निःशुल्क और सबकी पहुँच में उपलब्ध कराती है। इससे हर उस व्यक्ति के पास, जो उत्तर की तलाश में है, और उन लोगों के पास भी जिन्हें उत्तर देने की ज़िम्मेदारी दी गई है, हमेशा एक व्यापक संसाधन तैयार रहता है।
The Institute is a non-profit research initiative that makes all its content free and accessible. This allows everyone looking for answers, and those tasked with giving answers, to always have a comprehensive resource readily available to them.
हम मानते हैं कि अपनी कहानी स्वयं सुनाना ही उस नैरेटिव का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका है, जो हमारे समुदाय पर थोपा गया है।
We believe that telling our own story is the only way to counter the narrative that has been forced upon our community.