12.3 नस्ख़ के प्रकार
12.3 Types Of Naskh
कुरआन और सुन्नत, इन दोनों शरई स्रोतों के बीच नस्ख़ (निरस्तीकरण) मूल रूप से चार अलग-अलग प्रकार से हो सकता है।
There are basically four different types of naskh which can take place between the two sources of divine law, the Qur’aan and the Sunnah.
पहला प्रकार है कुरआन का कुरआन द्वारा नस्ख़। इस प्रकार के नस्ख़ में, कुरआन की वह आयत जिसमें कोई हुक्म (विधान) हो, किसी दूसरी कुरआनी आयत द्वारा बदल दी जाती है, जिसमें कोई नया हुक्म हो। इसका एक उदाहरण बदचलन औरतों से संबंधित आयतों में मिलता है। पहले का हुक्म कुरआन में इस प्रकार बयान हुआ था:
The first is the naskh of the Qur’aan by the Qur’aan. In this type of naskh, a Qur’aanic verse containing a law is superseded by another Qur’aanic verse containing a new law. An example can be found in the verses on immoral women. The early law was stated in the Qur’aan as follows:
"और तुम्हारी स्त्रियों में से जो व्यभिचार करें, उन पर अपने में से चार गवाह लाओ। यदि वे गवाही दे दें, तो उन स्त्रियों को घरों में बंद रखो, यहाँ तक कि उन्हें मौत आ जाए या अल्लाह उनके लिए कोई और रास्ता बना दे।" 34