1.3 सम्पूर्ण मानवजाति के लिए इस्लाम
1.3 Islam for all Mankind
इस्लाम की ख़ूबसूरती यह है कि वह पूरी मानवजाति के लिए आया है। वह किसी ख़ास क़ौम या स्थान तक सीमित नहीं है। मानवता के लिए आदर्श नमूना पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ हैं। अब कोई नया नबी या रसूल नहीं आएगा।
The beauty of Islam is that it has come for the whole of mankind. It is not restricted to any particular people or place. The example for humanity is the Prophet Muhammad (saw). No new prophet or messenger will come again.
इस्लाम के सभी लोगों के लिए उपयुक्त होने का अर्थ है कि वह गैर-मुसलमानों को भी अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है। इस्लामी व्यवस्था के तहत गैर-मुसलमान खान-पान, विवाह की रीतियों और उपासना से जुड़े अपने निजी विश्वासों का स्वतंत्र रूप से पालन कर सकते हैं। बेशक, राज्य के भीतर, समाज में और सार्वजनिक क्षेत्र में, हर किसी के साथ इस्लामी कानून के अनुसार व्यवहार किया जाएगा और शरीअत सभी पर लागू होगी, क्योंकि वे राज्य के नागरिक हैं।
The suitability of Islam for all peoples means that it gives rights and duties to non-Muslims as well. Under an Islamic System non-Muslims can freely practice their individual beliefs related to foodstuffs, marriage customs and worships. Of course within the State, when in society and the public domain, everyone will be treated according to Islamic Law and the Shari‘ah will be administered over everyone, in their capacity as citizens of the State.