अनुच्छेद 37
Article 37
ख़लीफ़ा द्वारा किसी हुक्म को अपनाना शरीअत के नियमों से बँधा हुआ है। उसे ऐसा कोई हुक्म अपनाने की इजाज़त नहीं है जो शरीअत के सबूतों से वैध इस्तिंबात (निष्कर्ष निकालने) के ज़रिये हासिल न किया गया हो, और वह उन हुक्मों से भी बँधा है जिन्हें उसने अपनाया है, तथा उस तरीक़ए-इस्तिंबात के मामले में भी जिससे उसने ख़ुद को बाँधा है। अतः उसे ऐसा हुक्म अपनाने की इजाज़त नहीं है जो उस तरीक़े के विरुद्ध किसी तरीक़े से निकाला गया हो जिसे उसने अपनाया है, और न ही वह ऐसा आदेश दे सकता है जो उन हुक्मों के विरोध में हो जिन्हें उसने पहले से अपनाया है।
The Khalifah’s adoption is restricted by the Shari’ah rules; he is prohibited to adopt any rule which is not derived according to a legitimate deduction from the Shari’ah evidences, and he is restricted with what he adopted of the rules, and by what he bound himself to with respect to the method of derivation. So he is not permitted to adopt a rule which has been derived according to a methodology which contradicts the methodology he adopted, and he cannot give an order which contradicts the rules that he had adopted.
पहला मुद्दा यह है कि ख़लीफ़ा क़ानून अपनाने में सीमित है, यानी उसे केवल शरीअत से नियम अपनाने होते हैं। दूसरे शब्दों में, विधान बनाने और कानून लागू करने में वह इस्लामी शरीअत से बंधा हुआ है। इसलिए उसके लिए ऐसी कोई चीज़ अपनाना जायज़ नहीं है जो उसके विपरीत हो, क्योंकि वे कुफ़्र (इनकार) के नियम होंगे। यदि उसने इस्लामी नियमों के अलावा किसी और से नियम अपनाए, और वह जानता था कि जो उसने अपनाया है वह इस्लामी शरीअत के अलावा कुछ और है, तो (उस पर) अल्लाह (सुब्हानहु व तआला) का यह कथन लागू होता है: {जो लोग उन चीज़ों के अनुसार फ़ैसला नहीं करते जो अल्लाह ने उतारी हैं, वही काफ़िर हैं।}